स्टेशन पर बढ़ी लौटने वालों की भीड़, रेलवे ने नियंत्रित करने के लिए उठाया कदम

प्लेटफॉर्म पर रस्सी से घेराबंदी कर ट्रेनों में बैठाया जा रहा यात्रियों को

फ्लैग : प्लेटफॉर्म पर रस्सी से घेराबंदी कर यात्रियों को चढ़ाया जा रहा ट्रेनों में

फोटो-गया- रोहित-251- रस्सी से घेराबंदी करने के बाद लाइन में खड़े रेलयात्री.

संवाददाता, गया जीछठ पूजा के बाद दूसरे प्रदेशों में लौटनेवालों लोगों की भीड़ गया स्टेशन पर बढ़ने लगी है. गुरुवार की दोपहर महाबोधि एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे अधिकारी जुटे रहे. यात्रियों की सुविधा के लिए गया रेलवे स्टेशन स्थित तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर रस्सी से घेराबंदी की गयी है. नयी दिल्ली जानेवाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने के बाद यात्रियों को कतार लगा कर जनरल बोगी में बैठाया गया. इधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों के सहयोग के लिए अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी जवानों की तैनाती की गयी है. ताकि, कोई अप्रिय घटना न हो.

दिल्ली जानेवाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़

गया से दिल्ली जानेवाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. गुरुवार की दोपहर पुरुषोत्तम व महाबोधि एक्सप्रेस के अलावा अन्य राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ दिखी. महाबोधि एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है. इसके बाद जयपुर व मुंबई जानेवाली ट्रेनों में भीड़ है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दूसरे दिन भीड़ काफी बढ़ गयी है. पैसेंजर व मेमू ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गयी है.

बरती जा रही सावधानी

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए लगातार सावधानियां बरती जा रही हैं. अलग-अलग जगहों पर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ चुनिंदा जवानों की तैनाती की गयी है. गाड़ी पूछताछ और जन उद्घोषणा प्रणाली का कुशलता से संचालन किया जा रहा है. सभी ट्रेन सूचना बोर्ड सही स्थिति में है और अद्यतन सूचना दिखा दिये जा रहे है. ताकि, ट्रेनों के बारे जानकारियां लेने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >