ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, कई घायल

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, कई घायल

फोटो-गया-वजीरगंज-02- सड़क पर पलटे ट्रैक्टर को देखते ग्रामीण प्रतिनिधि, वजीरगंज प्रखंड के करजरा गांव के महादलित टोले व चकसेव के बीच मुख्य सड़क के मोड़ पर गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबकर एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से छह लोग घायल हो गये. घायलों को एंबुलेंस व पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान करजरा महादलित टोला निवासी जितेंद्र चौधरी के छोटे पुत्र 13 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई, जबकि घायलों में उसी गांव के रूपलाल मांझी के 17 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार, अखिलेश मांझी के 16 वर्षीय पुत्र ब्रिजेश कुमार, अनुज कुमार, भरत कुमार, लालु मांझी व पवन कुमार शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर ट्रॉली के चक्के के नीचे एक किशोर दब गया, जिसे तुरंत ग्रामीणों ने बाहर निकाला. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस पहुंची व ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेज दिया है. पंचायत मुखिया राजकुमार शर्मा ने बताया कि नये साल के मौके पर दूसरे गांव से बाजा लाने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई. मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपये दिये गये हैं. मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि मैं टोटो चलाता हूं. मेरा छोटा भाई राहुल पढ़ाई करता था, जिसकी आज मौत हो गयी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की गयी है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >