मध्य विद्यालय दखिनगांव के शिक्षक को मिला सम्मान

आरोग्य गुरु के तत्वावधान में रविवार को बिहारशरीफ के वैष्णवी उत्सव हॉल में पूरे बिहार के 50 शिक्षकों को ‘शिक्षक सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया.

वजीरगंज. शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका आरोग्य गुरु के तत्वावधान में रविवार को बिहारशरीफ के वैष्णवी उत्सव हॉल में पूरे बिहार के 50 शिक्षकों को ‘शिक्षक सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया. मध्य विद्यालय दखिनगांव के शिक्षक प्रभाकर कुमार को उत्कृष्ट शिक्षण सेवा, समर्पण और सामाजिक योगदान के लिए ‘शिक्षक श्री सम्मान-2025’ से नवाजा गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी चीफ आरके पांडेय ने उन्हें मोमेंटो प्रदान किया. आयोजक आरोग्य गुरु के निदेशक सौरभ कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम योग्य शिक्षकों को समाज के सामने प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत करने और उनके योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. सभी चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया. साथ ही वजीरगंज के सक्षम स्किल्स डेवलपमेंट अकादमी के निदेशक संतोष कुमार, प्रियांशु किड्स अकादमी के निदेशक महेश कुमार सुमन, एपेक्स क्लासेस के निदेशक दीपक कुमार और मध्य विद्यालय बिच्छा के शिक्षक प्रमाकांत सुमन को भी सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >