आज से चलेगी गया से नागपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए गया से नागपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय निया गया है.

गया. गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए गया से नागपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय निया गया है. इस संबंध में पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 01203 व 01204 नागपुर-गया-नागपुर स्पेशल सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-गया स्पेशल 10 मई शनिवार को नागपुर से 15.40 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे डीडीयू, 16.02 बजे भभुआ रोड, 16.40 बजे सासाराम, 18.10 बजे डेहरी ऑन सोन रुकते हए 20.30 गया जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 01204 गया-नागपुर स्पेशल 13 मई मंगलवार को गया से 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 01.15 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.33 बजे सासाराम, 02.10 बजे भभुआ रोड व 03.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 00.45 बजे नागपुर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >