पितृपक्ष मेले में गया जंक्शन पर यात्रियों की सेवा में जुटा आरपीएफ

गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेला को लेकर आरपीएफ और रेलवे की टीम तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है.

गया जी. गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेला को लेकर आरपीएफ और रेलवे की टीम तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटी है. यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने, ओवरब्रिज पार कराने और प्लेटफॉर्म पर मार्गदर्शन देने में जवान लगातार मदद कर रहे हैं. सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है, जिसकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बनारसी यादव को दी गयी है. अब तक पांच हजार से अधिक यात्रियों को सहयोग प्रदान किया गया है. इसके साथ ही मेरी सहेली टीम भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला श्रद्धालुओं की मदद कर रही है. रेलवे और जिला प्रशासन ने स्टेशन पर सहायता केंद्र और पुलिस चौकी की व्यवस्था की है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >