बांकेबाजार. एनएच दो पर बांकेबाजार थाना क्षेत्र के हरणकेल गांव के निवासी एवं राजद नेता अनुराग यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घायल अनुराग यादव को बांकेबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में घायल अनुराग यादव ने जानकारी दी कि यह घटना गया जी से अपने घर लौटने के दौरान घटी. एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गये. राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अनुराग यादव किसी निजी काम से गया जी गये थे और वहां से अपने घर हरणकेल लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आ जाने से वह घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही, प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, नथुनी यादव, जगदीश यादव, रवि रंजन कुमार सहित पार्टी के कई नेताओं ने निजी अस्पताल पहुंचकर अनुराग यादव से मुलाकात की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
