पुलिस ने किया गिट्टी से लदा एक हाइवा जब्त

थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी

बेलागंज. चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गुमटी के समीप पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान गिट्टी से लदा एक हाइवा को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध हाइवा को रोका गया. जांच के क्रम में चालक से कागजात मांगे गये, जिस पर उसने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किये. खनन विभाग से सत्यापन कराने पर यह स्पष्ट हुआ कि कागजात फर्जी तरीके से तैयार किये गये है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के प्रेम बिगहा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध खनन और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में हाईवा मालिक एवं चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्क है और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. गिरफ्तार चालक को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >