पुूलिस ने आठ शराब भट्ठियों को किया नष्ट

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आठ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया.

बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आठ शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. वहीं लगभग 3000 लीटर जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया है. हालांकि इस मामले में एक भी धंधेबाज पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है. थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नैनागढ़ गांव के समीप जंगली क्षेत्र में शराब माफियाओं द्वारा भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची तो जंगली क्षेत्र में संचालित छह भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा 3000 लीटर जावा महुआ एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट किये गये. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर सभी धंधेबाज फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >