रोशनगंज थाने की पुलिस ने छह शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

रोशनगंज थाने की पुलिस ने बिहरगाईं गांव के टोला नैनागढ़ के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित छह शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है.

बांकेबाजार. रोशनगंज थाने की पुलिस ने बिहरगाईं गांव के टोला नैनागढ़ के समीप जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित छह शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. वहीं लगभग 4000 लीटर जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया है. हालांकि इस मामले में एक भी शराब धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. सभी धंधेबाज पुलिस को देखकर फरार हो गये. थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नैनागढ़ गांव के समीप जंगली क्षेत्र में शराब माफियाओं द्वारा भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची, तो जंगली क्षेत्र में संचालित छह शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. इसके अलावा 4000 लीटर जावा महुआ एवं शराब बनाने की उपकरण को नष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर सभी फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >