विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकौना में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

आमस. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकौना में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. स्कूल के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक मोहम्मद अली की देखरेख में पेंटिंग, क्विज, गीत और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मोहम्मद अली ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में नीतू ने प्रथम, काजल ने द्वितीय, रहनुमा ने तृतीय और सना व परी ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया जिसे मेडल आदि से सम्मानित किया गया. अली ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना उतना ही जरूरी है, जितना अपने शारीरिक स्वास्थ्य का रखना चाहिए. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद आवश्यक है. इस अवसर पर एचएम उमेश कुमार, शिक्षक मिर्जा आफताब वारसी, आशा कुमारी, शबनम प्रवीन, मोनिका रानी, बेबी नाज और मोहम्मद अली आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >