परैया. प्रखंड की कपसिया पंचायत में शुक्रवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन अंचलाधिकारी केशव किशोर की देखरेख में किया गया. इस दौरान किसानों ने अपनी जमीन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिये, जिनमें बंटवारानामा, ऑनलाइन जमाबंदी और उत्तराधिकारी से संबंधित छूटी हुई जमाबंदी शामिल थीं. शिविर में मौजूद डाटा एंट्री ऑपरेटर ने कुल 648 आवेदनों को सूचीबद्ध किया. शिविर को सफल बनाने में राजस्व कर्मचारी नितेश कुमार, राजन कुमार, सोनू कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रगति, अंचल अमीन प्रीति, सर्वे अमीन अंकिता तथा पायल का महत्वपूर्ण योगदान रहा. राजस्व कर्मचारी नितेश कुमार के अनुसार, इस शिविर में कुल 648 आवेदन पंजीकृत किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
