मथुरापुर बाजार और घटेरा में अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा

दुर्गापूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से मंगलवार को टिकारी एसडीओ प्रवीण कुंदन और डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मथुरापुर बाजार और घटेरा गांव में स्थापित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

गुरारू. दुर्गापूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाये रखने के उद्देश्य से मंगलवार को टिकारी एसडीओ प्रवीण कुंदन और डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मथुरापुर बाजार और घटेरा गांव में स्थापित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने आमजन से भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. एसडीओ प्रवीण कुंदन और डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी और उपद्रवियों से सख्ती से निबटा जायेगा.पूजा समिति ने किया अधिकारियों का सम्मान. निरीक्षण के क्रम में, मथुरापुर बाजार में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने एसडीओ प्रवीण कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और एसआइ अवधेश पासवान को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर प्रशासन ने स्थानीय लोगों को यह विश्वास दिलाया कि दुर्गा पूजा पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न होगी. इस दौरान भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह, लालू यादव, दिनेश यादव, अजय चौरसिया, उज्ज्वल कुमार, रूपेश साव, वीरेंद्र गुप्ता सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >