निजी हॉस्पिटल में महिलाकर्मी के साथ अश्लील व्यवहार, केस दर्ज

कैमूर जिले की रहनेवाली एक युवती के साथ गया शहर के गोलपत्थर-जीबी रोड में स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक के द्वारा अश्लील व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है.

गया. कैमूर जिले की रहनेवाली एक युवती के साथ गया शहर के गोलपत्थर-जीबी रोड में स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक के द्वारा अश्लील व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को कोतवाली थाने की पुलिस ने गंभीरता से लिया और पीड़िता के बयान पर संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता ने कोतवाली थाने के दारोगा को बताया है कि वह गोल पत्थर जीबी रोड में किराये के मकान में रहती हूं और प्रतियोगिता प्ररीक्षा की तैयारी करती हूं. वह गोल पत्थर-जीबी रोड स्थित हॉस्पिटल में सहायता केंद्र पर कामकाज करती थी. लेकिन, उसके संचालक का व्यवहार उनके प्रति अच्छा नहीं था. वह मौका देख कर अपने चैंबर में बुलाते थे और उनके साथ अश्लील भाषा का प्रयाेग करते हुए भद्दा-भद्दा मजाक करता. एक-दो बार उनकी बातों को अनसुना कर दिया. लेकिन, उनकी हरकतें बढ़ने लगी तो वह हॉस्पिटल में कामकाज करना छोड़ दिया. तब संचालक उन्हें तरह-तरह की धमकी देना शुरू कर दिया कि उनके हॉस्पिटल में दोबारा काम करना शुरू कर दो, अन्यथा जीवन बर्बाद कर देंगे. इतना बदनाम कर दूंगा कि समाज में जीने लायक नहीं रहोगी. इस दौरान वह मौका देख कर उन्हें परेशान करने लगा. वह शुक्रवार की रात सात बजे किरानी घाट मानपुर पुल से गुजर रही थी, तो अचानक वह वहां आया और उनका दुपट्टा छीन लिया और जबरन उन्हें चूमने की नीयत से पकड़ लिया. वह किसी प्रकार उसके चंगुल से छूट कर वहां से भागी. इधर, पीड़िता के बयान पर कोतवाली थाने के दारोगा ने हॉस्पिटल के संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >