विधायक ने मानपुर में कई सड़कों की रखी आधारशिला

वजीरगंज विधानसभा के मानपुर बाजार (नगर निगम) इलाके में मंगलवार को विधायक सह सचेतक वीरेंद्र सिंह ने कई पीसीसी पथ और नाला निर्माण कार्य की आधारशिला रखी.

मानपुर. वजीरगंज विधानसभा के मानपुर बाजार (नगर निगम) इलाके में मंगलवार को विधायक सह सचेतक वीरेंद्र सिंह ने कई पीसीसी पथ और नाला निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. वार्ड नंबर 49 में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत 2500 फीट रोड और नाले का निर्माण होगा, जो मानपुर बाजार मनोकामन मंदिर से बुढ़िया माई मंदिर होते हुए पटवा टोली तक जायेगा. इस पर 1.44 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. साथ ही राणा नगर में 34.70 लाख रुपये और जनकपुर में 72.13 लाख रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य होगा. मौके पर वार्ड पार्षद नारायणी देवी, बालाजी नगर अध्यक्ष राजन सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष कुंदन कुमार, साकेत प्रताप, मनोज सिंह और भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >