गुरारू में विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

प्रखंड के दो स्थानों पर शुक्रवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

गुरारू. प्रखंड के दो स्थानों पर शुक्रवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने घटेरा मोड़ से असनी गांव और कनौसी मोड़ से बेलखोरा तक बनने वाली सड़कों की आधारशिला रखी. विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से बड़ी आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी. उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू यादव, पूर्व मुखिया रणविजय कुमार सहित कई राजद नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >