मंडा गांव को मिला सामुदायिक भवन

गुरुआ प्रखंड के मंडा पंचायत के मंडा गांव में शनिवार को सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के मंडा पंचायत के मंडा गांव में शनिवार को सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन राजद विधायक व मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनय कुमार यादव, मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव और प्रखंड अध्यक्ष जुम्मन खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. विधायक विनय यादव ने कहा कि सामुदायिक भवन नहीं होने से ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में कठिनाई होती थी. अब इस भवन से ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी. उद्घाटन समारोह में पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >