अवधेश हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, हथियार बरामद

थाना क्षेत्र के चर्चित अवधेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपित को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

परैया. थाना क्षेत्र के चर्चित अवधेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपित को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी कर डेल्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी रौशन कुमार, पिता दिलीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने अवधेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की, जहां मिट्टी के अंदर गोबर के उपलों से ढककर रखे एक झोले से कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इस संबंध में डेल्हा थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि 19 अप्रैल को परैया थाना क्षेत्र के ऊपरहुली टोला खारपर के पास मुख्य सड़क पर साइकिल से जा रहे अवधेश सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है . वहीं, अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >