जीतन राम मांझी करेंगे पुल का शिलान्यास

मोहनपुर के लाडू गांव के समीप से गुजरी लिलाजन नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे.

बाराचट्टी. मोहनपुर के लाडू गांव के समीप से गुजरी लिलाजन नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे. ज्ञात हो कि मोहनपुर प्रखंड की बहुचर्चित नदी पर पुल निर्माण को लेकर पिछले कई सालों से संघर्ष किया जा रहा था. राज्य सरकार की ओर से पुल निर्माण की दिशा में पहल करते हुए विधिवत प्रक्रिया शुरू की गयी. संबंधित पुल का निर्माण रमिया कंस्ट्रक्शन की ओर से 19 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की ओर से किया जायेगा. इस संबंध में लाडू पंचायत के मुखिया अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण की दिशा में काफी अथक प्रयास किये गये थे. पुल निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने से इलाके की एक बड़ी आबादी को आवाजाही में राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >