जमुई की बच्ची को गया जंक्शन पर किया रेस्क्यू

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया जंक्शन से एक नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू किया.

गया जी. ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया जंक्शन से एक नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू किया. बच्ची जमुई की रहनेवाली है और अपने परिवार को बताये बिना स्टेशन पहुंची थी. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरक्षी विवेकानंद शर्मा, देवेंद्र प्रसाद, आरके सिंह और अन्य जवानों ने छह नंबर प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाया और बच्ची को डरी व सहमी हुई हालत में पाया. बच्ची को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा गया और काउंसलिंग के बाद सुपरवाइजर सुरभि कुमारी के पास सुरक्षित रख दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >