डोभी में सड़क हादसा, भाई की मौत, दो बहनें घायल.

तरा-डोभी मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना क्षेत्र के कोसमा मोड़ के समीप मंगलवार को हुआ सड़क हादसा

डोभी (गया). चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना क्षेत्र के कोसमा मोड़ के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयीं. ऑटो के असंतुलित होकर पलटने से यह दुर्घटना हुई. मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोडवाली गांव निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल बहनों की पहचान 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी और 18 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए डोभी पीएचसी में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक अपनी दोनों बहनों के साथ हंटरगंज से बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मखरौर गांव अपने नाना के श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान कोसमा मोड़ के समीप ऑटो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ऑटो को थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डोभी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >