पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन से कट कर पति ने दी जान

पत्नी और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था युवक

पत्नी और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था युवक पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं, पुलिस कर रही जांच प्रतिनिधि, मानपुर. मानपुर-धनबाद रेलवे मुख्य मार्ग पर रसलपुर गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग नौ बजे ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अढ़मा गांव निवासी छोटे मांझी के रूप में हुई है. इधर, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रेलवे ट्रैक मानपुर बंधुआ रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 461/17 व 19 के बीच शव को बरामद किया. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. इस बाबत मृतक के भाई परमन मांझी ने बताया कि वह अपने घर से तीन छोटे-छोटे बच्चों व पत्नी के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने निकला था. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद हुआ और छोटे मांझी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी. फिलहाल, उनके बच्चों व पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के बयान पर यूडी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >