मूसलाधार बारिश से गिरा घर, लाखों की क्षति

प्रखंड के खजुरी में गुरुवार को अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण गांव के एक गरीब परिवार का मिट्टी और खपरैल से बना मकान भरभराकर गिर गया.

कोंच. प्रखंड खजुरी. गुरुवार को अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण गांव के एक गरीब परिवार का मिट्टी और खपरैल से बना मकान भरभराकर गिर गया. यह हादसा मिथलेश पाठक और गुड्डू पाठक के परिवार के साथ हुआ. मकान गिरने के बावजूद परिवारजन बाल-बाल बच गये. लेकिन घर गिरने से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी. अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >