आमस. थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव निवासी 60 वर्षीय ब्रिज साव की शुक्रवार की शाम वज्रपात से मौत हो गयी. अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि खेत में शौच के लिए गये थे. तभी तेज वर्षा होने लगी और लौटने के दौरान ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक नवगढ़ गांव में ही सड़क किनारे होटल चलाते थे. आमस थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
