दुकान में सेंध मारकर की चोरी
शेरघाटी.
शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक दुकान में सेंध मारकर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली है. घटना को लेकर दुकानदार मनोज विश्वकर्मा ने थाने में लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि रोज की तरह बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चट्टी मुहल्ला शेरघाटी चले गये थे. सुबह में जब दुकान खुली, तो दो बैटरी, करीब 20 किलो तांबा तार व मोटर पंप बनाने का उपकरण गायब था. घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
