टेउसा बाजार में गायत्री महिला मंडल ने किया हवन-पूजन

टेउसा बाजार में गायत्री महिला मंडल व गायत्री परिवार ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर सामूहिक हवन-पूजन किया और कुमारी कन्याओं को भोजन, प्रसाद और उपहार देकर पूर्णाहुति दी.

अतरी.

टेउसा बाजार में गायत्री महिला मंडल व गायत्री परिवार ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर सामूहिक हवन-पूजन किया और कुमारी कन्याओं को भोजन, प्रसाद और उपहार देकर पूर्णाहुति दी. अतरी प्रखंड के गायत्री महिला मंडल की संचालिका रेणु बरनवाल ने बताया कि विश्वव्यापी संकट और युद्ध रोकने व शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र से आहुति दी गयी. घर-घर में तनाव कम करने के लिए शिव गायत्री मंत्र से आहुति दी गयी और कन्या पूजन किया गया. यह सिर्फ विधान नहीं, बल्कि समाज को संदेश देता है कि हर कन्या में देवी का रूप है और उनकी रक्षा करना मानव का दायित्व है. इस अवसर पर अवधेश कुमार, स्मिता बरनवाल, स्वीटी कुमारी, निरूपा कुमारी, प्रशांत कुमार, कृष्णा आनंद, माधुरी देवी और अरण्या उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >