प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे, बाराचट्टी में 394 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Published by : Vikas Jha Updated At : 09 Jun 2026 4:04 PM
हेल्थ कैंप में जांच के लिए आइं गर्भवती महिलाएं।
Gayaji News: गया जिले के बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न उपकेंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया. इस दौरान कुल 394 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक मेडिकल टिप्स दिए गए.
Gayaji News (सुनील कुमार की रिपोर्ट): गयाजी जिले जिले के बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य कैंप का भव्य आयोजन किया गया. इस बार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल 10 साल पूरा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कैंप को बेहद खास और व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया था.
सैकड़ों महिलाओं की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के तहत बाराचट्टी अस्पताल में कुल 111 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई. इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य 20 उपकेंद्रों पर आयोजित कैंपों में कुल 283 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व आवश्यक चिकित्सीय जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ की गई. दोनों जगहों को मिलाकर कुल 394 महिलाएं इस अभियान से सीधे लाभान्वित हुईं.
व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार
इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बाराचट्टी के स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि कैंप की शत-प्रतिशत सफलता को लेकर क्षेत्र में पहले से ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था. ताकि ग्रामीण इलाकों की अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके. इस दौरान डॉक्टरों द्वारा उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए कई जरूरी मेडिकल टिप्स की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.
Also Read: गयाजी में राजद का धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










