पूर्व सरपंच के बेटे का बेला स्टेशन पर मिला शव, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

गया-पटना रेलखंड के बेला स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

Gaya News: (बेलागंज से अजीत कुमार, कोंच से श्रीनिवास) गया-पटना रेलखंड के बेला स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेलागंज थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पूर्व सरपंच के बेटे के रुप में हुई पहचान

पुलिस जांच में मृतक की पहचान कोंच प्रखंड अंतर्गत खजुरी पंचायत की पूर्व सरपंच उषा देवी के पुत्र के रुप में हुई है.घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया.

स्टेशन से मिला शव

मृतक खजुरी पंचायत के नेहोरा अनिल कुमार के पुत्र हैं। घटना के बाद बेलागंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.इधर,घटना से आक्रोशित लोगों ने गया-गोह मुख्य मार्ग को नेहोरा मोड़ के पास जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे.

आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल

सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: बेलागंज में युवक की ईंट-पत्थर से कूच कूचकर हत्या, मर्डर से इलाके में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >