Gaya Ji News : पीएम आवास योजना में उगाही का ऑडियो वायरल, मुखिया पति पर लगा आरोप

Gaya Ji News : गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत दुबहल पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उगाही का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑडियो में मुखिया पति पर लेनदेन की बातचीत करने का आरोप लग रहा है, जिसे उन्होंने राजनीतिक साजिश बताया है.

Gaya Ji News (निर्भय पांडेय) : गया जिले के इमामगंज प्रखंड की दुबहल पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित उगाही को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में पंचायत की मुखिया रीता देवी के पति राजदेव राम पर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगने और लेनदेन की बातचीत करने का आरोप लग रहा है.

हालांकि, वायरल ऑडियो की ‘प्रभात खबर डिजिटल’ पुष्टि नहीं करता है. ग्रामीणों का कहना है कि ऑडियो में एक ग्रामीण से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के एवज में रुपये लेने की चर्चा सुनाई दे रही है. ऑडियो वायरल होने के बाद से ही पूरे पंचायत क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

मुखिया पति ने आरोपों को बताया निराधार और राजनीतिक साजिश

इधर, इस पूरे मामले में मुखिया पति राजदेव राम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने इस मामले में खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है.

Also Read: डोभी में बड़ी चोरी, सो रहे परिवार के घर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >