गया जंक्शन पर चोरी की योजना बनाते चार युवक धराये

बंगाल, शेरघाटी, वजीरगंज व सिंगरौली के रहने वाले हैं चोर

बंगाल, शेरघाटी, वजीरगंज व सिंगरौली के रहने वाले हैं चोर

रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल व अन्य सामान किया जब्त

संवाददाता, गया जी. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन पर चोरी की योजना बनाते चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से चार मोबाइल, ब्लेड व नकदी बरामद हुई है. गिरफ्तार युवक की पहचान सिंगरौली जिले के देवसर थाना क्षेत्र के रहने वाले लाला कुमार गुप्ता, वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले नरेश कुमार यादव, पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के मिंघा कॉलोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहतन कुमार नोनिया व शेरघाटी थानाध्यक्ष के रहने वाले राकेश सोनी के रूप में की गयी है. इस संबंध में डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान में सब इंस्पेक्टर जावेद एकबाल, विकास कुमार, एसके राय, अमित कुमार, विकास कुमार और शशि शेखर सहित अन्य जवान शामिल रहे. अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के दिल्ली छोर के पास चार युवकों को बैठा हुआ देखा गया. पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भागने लगे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों युवकों के पास से चार मोबाइल फोन, चार ब्लेड का टूकड़ा व नकद चार हजार रुपये पाया गया. आगे पूछताछ करने पर चारों युवकों ने बताया कि वह गैंग बनाकर सुनोयोजित तरीके से यात्रियों के समान की चोरी करते हैं. अपराध का जुर्म बताते हुए मौके की कार्रवाई कर उक्त चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना भेज दिया गया. चारों युवकों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

क्या कहते हैं सीनियर कमांडेंट

डीडीयू मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया किचोरी की योजना बनाते 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गय है. इसमें सात युवक नवादा जिले के शामिल थे. गुरुवार को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने बंगाल, शेरघाटी, वजीरगंज व सिंगरौली के चार युवकों गिरफ्तार किया है. पितृपक्ष मेले को लेकर लगातार फ्लैग मार्च व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >