रोशनगंज में चार भट्ठी ध्वस्त, 135 लीटर शराब जब्त

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मगदा व चौगाईं गांव के समीप संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.

बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मगदा व चौगाईं गांव के समीप संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार मगदा व चौगाईं गांव के समीप अवैध रूप से संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. वहीं लगभग 700 लीटर जावा महुआ सहित शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया है. एक शराब भट्ठी को विनष्ठिकरण के दौरान 135 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. वहीं शराब धंधेबाज को भी पहचान कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सभी धंधेबाज भागने में सफल रहे परंतु एक धंधेबाज की पहचान कर ली गयी है. इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >