किसान मोर्चे की नयी कमेटी का गठन, संगठन को और मजबूती

भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक पंचानपुर स्थित निजी भवन में हुई.

टिकारी. भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक पंचानपुर स्थित निजी भवन में हुई. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गयी. बैठक में किसान मोर्चे की नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के साथ छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी और एक प्रवक्ता का चयन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार पांडेय ने की, संचालन मीडिया प्रभारी शिवबल्लभ मिश्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री शिला देवी ने किया. टिकारी उत्तरी मंडल की बैठक ग्राम छकन बिगहा में हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा गया पश्चिमी धनंजय कुमार मुख्य अतिथि रहे. मौके पर जिला महामंत्री निरंजन सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, सुधीर शर्मा, किशोर रावत, 20 सूत्री अध्यक्ष अनिल पासवान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >