रौना गांव में पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

प्रखंड के रौना गांव में दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में स्व पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

गुरारू. प्रखंड के रौना गांव में दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में स्व पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. दुर्गा स्थान मंदिर यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ महिलाएं और कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकलीं, नंगे पांव चलती हुई और देवी-देवताओं का जयकारा लगाती रही. कलश यात्रा गुरारू बगड़िहा बाजार का भ्रमण करते हुए नकटी पुल स्थित छठ घाट तालाब पहुंची, जहां पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा. इसके बाद यात्रा रौना गांव यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई और कलश का मंडप प्रवेश विधि-विधान से हुआ. यात्रा में यज्ञकर्ता स्वामी वेंकटेश्वर जी महाराज, शिवपूजन गुप्ता, रूपेश कुमार, शशि सिन्हा, गौतम गुप्ता, राजकुमार साव, कृष्ण साव, प्रिंस सिंह, संतोष गुप्ता, नीरज चौधरी, धर्मेंद्र लाल, राहुल कुमार सहित कई लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >