किसानों को मिले उचित मूल्यों पर उर्वरक, बीडीओ ने की दुकानों की जांच

प्रखंड के रानीगंज और इमामगंज बाजार स्थित उर्वरक दुकानों की जांच बीडीओ संजय कुमार व कृषि समन्वयक के द्वारा की गयी.

इमामगंज. प्रखंड के रानीगंज और इमामगंज बाजार स्थित उर्वरक दुकानों की जांच बीडीओ संजय कुमार व कृषि समन्वयक के द्वारा की गयी. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि इमामगंज और रानीगंज स्थित पांच उर्वरक दुकानों की जांच की गयी है. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभाग के द्वारा निर्धारित मूल्यों पर ही किसानों को उर्वरक दी जाये. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसानों से भी बात की गयी. दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि जान-बूझ कर यूरिया खाद की कमी को मार्केट में दिखला कर मूल्य बढ़ाने की कोशिश की गयी, तो उन लोगों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उर्वरक की बिक्री विभागीय निर्देश के आलोक में ही की जाये. अन्यथा औचक निरीक्षण में पकड़े जाने पर दुकानों को सील करने के साथ ही साथ लाइसेंस रद करने और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई एक साथ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >