ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध का हाथ कटा, भर्ती

मानपुर के शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के समीप शनिवार की दोपहर ट्रेन से उतरने के दौरान हुए एक हादसे में 65 वर्षीय एक वृद्ध का हाथ कट गया.

मानपुर. मानपुर के शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के समीप शनिवार की दोपहर ट्रेन से उतरने के दौरान हुए एक हादसे में 65 वर्षीय एक वृद्ध का हाथ कट गया. पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गये. स्थानीय लोगों और बुनियादगंज थाना के टीओपी प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने तत्काल घायल को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीवन महाविद्यालय के समीप स्थित आकाश गंगा कॉलोनी निवासी जयराम सिंह के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, जयराम सिंह झारखंड की ओर से आ रहे थे. जैसे ही वह शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर उतरने लगे, उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >