शेरघाटी. रविवार को शहर के जेपी चौक स्थित जेपी मेमोरियल स्कूल में भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता नवीन कुमार मिश्रा और संचालन सचिव कौशलेंद्र कुमार ने किया. बैठक के पूर्व हिंदी दिवस पर शिक्षकों ने हिंदी के महत्व पर विचार रखे और इसके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया. बैठक में संगठन की मजबूती और विद्यालयी बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई. शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सामान्य ज्ञान, ड्राइंग और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास और निपुणता बढ़ेगी. बैठक में शिक्षकों के सम्मान, प्रशिक्षण और प्राइवेट स्कूलों पर बढ़ते सरकारी फरमानों से उत्पन्न समस्याओं पर भी मंथन किया गया. शिक्षकों ने एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करने की बात कही. बैठक में हारुन रशीद, कैफी खान, जय कुमार गिरि, सौरभ कुमार, अर्जुन केसरी, कुणाल किशोर, राजेंद्र कुमार, राजु कुमार रंजन, मो. दानिश, विजय कुमार, शाश्वत नाथ, संजय कुमार दिवाकर, उदय कुमार समेत कई शिक्षक शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
