शिक्षा सेवक व तालिमी मरकजों ने समायोजन की मांग मंत्री से रखी

प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में रविवार को शिक्षा सेवक और तालिमी मरकजों का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ.

इमामगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में रविवार को शिक्षा सेवक और तालिमी मरकजों का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि रहे. लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्षों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा, जिसमें 16 वर्षों के अनुभव को देखते हुए शिक्षा सेवक व तालिमी मरकजों को विद्यालय में शिक्षक पद पर समायोजित करने, 2018 की नियमावली में संशोधन करने और अनुकंपा का लाभ दिलाने की मांग की गयी. उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2009-10 से शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ जनगणना, बीएलओ, जन जागरूकता अभियान आदि सरकारी कार्य निष्ठा से करते आ रहे हैं. मंत्री डॉ सुमन ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और वेतन वृद्धि पर भी चर्चा करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश रजक ने की. मौके पर हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >