अमरपुर में रसोइया की मौत

अमरपुर में रसोइया की मौत

गुरुआ़ प्रखंड के मिडिल स्कूल अमरपुर में कार्यरत रसोइया 43 वर्षीय पचिया देवी की मौत सोमवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया में इलाज के दौरान हो गयी. इससे विद्यालय में शोक की लहर फैल गयी है. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी भागवत ठाकुर व शिक्षक यशवंत कुमार ने बताया कि शनिवार को रसोइया पचिया देवी मध्याह्न भोजन बना रही थी. इसी बीच अचानक मूर्छित होकर गिर गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. लेकिन, वहां से उसे तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया था. वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी. रसोइया का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मौत के कारण ब्रेन हेमरेज बताया था. रसोइया की मौत पर एमडीएम प्रभारी विपिन कुमार पंडित, प्रधानाध्यापक भागवत ठाकुर, पूर्व बीआरपी भोला दास, संजू कुमार, आलोक कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >