दूसरे दिन भी यात्रियों से संवाद कर जागरूक किया

डीडीयू मंडल की ओर से दूसरे दिन भी विशेष अभियान 5.0 और स्वच्छता पखवारे के अंतर्गत कई जन-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गयीं.

गया जी. डीडीयू मंडल की ओर से दूसरे दिन भी विशेष अभियान 5.0 और स्वच्छता पखवारे के अंतर्गत कई जन-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गयीं. गया सहित विभिन्न स्टेशनों पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों से रेल सेवाओं, स्वच्छता और यात्री अनुभवों पर प्रतिक्रिया ली गयी. पूरे मंडल में प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों के शौचालयों की विशेष सफाई की गई और बायोटॉयलेट, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण तथा डस्टबिन के सही प्रयोग पर जागरूकता बढ़ायी गयी. यात्रियों से फीडबैक लेकर स्वच्छता सुधार और उत्तम रेल सेवा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >