बिहार : क्वारेंटिन सेंटर में सांप के डंसने से बच्चे की मौत, प्रभारी निलंबित

गया के कंचनपुर में बने क्वारेंटिन सेंटर में सो रहे बच्चे को बुधवार की देर रात सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी माैत हो गयी

गया : मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र की मटिहानी पंचायत के डॉ रामप्यारे सिंह उच्च विद्यालय, कंचनपुर में बने क्वारेंटिन सेंटर में सो रहे बच्चे को बुधवार की देर रात सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी माैत हो गयी. बच्चे की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी पंचायत के टिटहियाटांड गांव के राजू चौधरी के सात वर्षीय बेटे अंकुश राज के रूप में हुई है. डीएम ने क्वारेंटिन सेंटर के प्रभारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही मोहनपुर के बीडीओ व सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है.अंकुश राज पिता राजू चौधरी व मां के साथ 17 मई को मुंबई से मोहनपुर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >