वजीरगंज के हुड़राही तालाब में डूबे व्यक्ति का शव बरामद

थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुड़राही तालाब में डूबे एक व्यक्ति का शव गुरुवार की दोपहर को एसडीआरएफ ने 24 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

वजीरगंज. थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुड़राही तालाब में डूबे एक व्यक्ति का शव गुरुवार की दोपहर को एसडीआरएफ ने 24 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी 50 वर्षीय रामोतार मांझी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, रामोतार मांझी शुक्रवार को स्नान करने के दौरान उक्त तालाब में डूबे थे. देर शाम तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम देर शाम को गांव पहुंची, शनिवार की सुबह से ही तालाब में उतरकर शव की तलाश शुरू कर दी. टीम ने दोपहर में विशेष उपकरणों की सहायता से शव को बाहर निकाला. प्रभारी थानाध्यक्ष एएसआइ माला कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >