भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक, पार्टी के नेताओं ने दिया निर्देश

स्थानीय बाजार में रेखा पैलेस में मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू व मंच संचालन विनय कुशवाहा ने किया.

गुरारू. स्थानीय बाजार में रेखा पैलेस में मंगलवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजदेव प्रसाद राजू व मंच संचालन विनय कुशवाहा ने किया. इस कार्यक्रम में भाजपा के मगध क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष कुमार, जिला प्रभारी सिद्घनाथ मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा, अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित दांगी, गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के वरीय नेता पंकज नारायण दीपक समेत कई पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान हर घर संपर्क कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से गांधी जी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा ही संगठन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जोर दिया. पंकज नारायण दीपक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को बिहार आ रहे हैं. जिसमें भाजपा संगठन की दो महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. एक बैठक डेहरी और दूसरी बेगूसराय में होगी. दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और संबंधित जिलों के प्रभारी भाग लेंगे. इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता डॉ लालजी यादव, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >