Bihar News: गया में एंबुलेंस और बुलेट के बीच हुई टक्कर, बुलेट सवार जिंदा जल कर मरा

Bihar News: गया में एंबुलेंस और बुलेट के बीच हुई टक्कर बुलेट सवार जिंदा जल कर मर गया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी.

Bihar News: गया शहर आफिसर ट्रेनिंग सेंटर-ओटीए पांच नंबर गेट के पास मंगलवार की रात एंबुलेंस और बुलेट के बीच हुई टक्कर में बुलेट सवार जिंदा जल कर मर गया. घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर को बुझाया. वहीं, एंबुलेंस के अंदर फंसे शव को निकालने को लेकर केन को मंगाया जा रहा है. इसस दौरान घटनास्थल पर सड़क जाम की स्थिति कायम हो गयी.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा इतना जोरदार हुआ कि बाइक एंबुलेंस के अंदर घुस गयी और उसकी टंकी फट गयी. टंकी फटने से दोनों वाहनों में आग लग गयी. एंबुलेंस के नीचे फंसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हालांकि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार वहां पहुंचे और अग्निशमन दस्ते को बुलाकर आग पर काबू पाया गया.

बिहार की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस बेलागंज के शनि कुमार का है, मंगलवार की शाम एंबुलेंस पैराडाइज सिनेमा हॉल के पास से ऑक्सीजन गैस भराकर एम्स अस्पताल की ओर जा रही थी. इसी बीच डाक बाबा के पास पहुंचने पर डोभी की ओर से आ रही बाइक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में तेज रफ्तार बुलेट एंबुलेंस के नीचे आ गया और पेट्रोल की टंकी फट जाने से आग लग गई. दोनों वाहनों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

Also Read: Bihar News: औरंगाबाद के गौसपुर में खेलने के दौरान बच्चे का पैर फिसला, तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >