बिहार में आईपीएल कराने की दिशा में पहल तेज, श्रेयसी सिंह ने दिया बड़ा संकेत

Gaya Ji News: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य में आईपीएल जैसे बड़े क्रिकेट आयोजन कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.

Gaya Ji News(नवीन कुमार मिश्रा): भाजपा गया जिला पश्चिमी के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया. समापन सत्र में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है.

खिलाड़ियों को मुफ्त वैज्ञानिक प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं और सरकार का प्रयास है कि भविष्य में राज्य में भी आईपीएल जैसे बड़े क्रिकेट आयोजन हो सकें. मंत्री ने कहा कि एकलव्य योजना के माध्यम से 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुफ्त वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन, खेल सामग्री और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है.

ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन

राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित एकलव्य केंद्र और खेलो इंडिया केंद्र ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सभी प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन परीक्षा ऐप के माध्यम से ली गई. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, मीडिया प्रभारी विनय प्रसाद, अरुण चंद्रवंशी, विनोद कुमार दांगी, नंदकिशोर ठाकुर, मनोज कुमार सिन्हा, विनोद सिंह, गजेंद्र दास सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: गया पहुंचे क्रिकेट खिलाड़ी सोहैब खान, समर्थकों की भीड़ ने किया जोरदार स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >