अनाथ बच्चों के छात्रावास में पहुंचे बीडीओ, रहन-सहन की समीक्षा

प्रखंड के सलैया बाजार स्थित बिहार सरकार के द्वारा संचालित नेताजी सुभाष चंद्रबोस छात्रावास में बीडीओ संजय कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया.

इमामगंज. प्रखंड के सलैया बाजार स्थित बिहार सरकार के द्वारा संचालित नेताजी सुभाष चंद्रबोस छात्रावास में बीडीओ संजय कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. इस छात्रावास में अनाथ बच्चों की देखभाल और शिक्षा की जाती है. वर्तमान समय में लगभग 30 बच्चे यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. बीडीओ ने बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली. उन्होंने बताया कि माता-पिता की साया हटने के बाद बच्चों की स्थिति समझने में निरीक्षण मददगार रहा. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने निर्देश दिया कि ब्लैक बोर्ड को दीवार में फिक्स किया जाये, बच्चों की कॉपियों में पाई गई वर्तनी की गलतियां सुधारी जाएं और छात्रावास की चहारदीवारी के पीछे उगे झाड़ियों की सफाई की जाये. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों को मेनू के अनुसार समय पर नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >