वजीरगंज. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कुर्किहार के महादलित टोला एकता नगर निवासी गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना की राशि का चेक प्रदान किया. बीडीओ ने बताया कि बीते बुधवार को गंगा मांझी की पत्नी व नाती और नतिनी की मौत बोरसी के धुंए से दम घुटने से हो गयी थी. आश्रित गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी है. यह राशि उसी दिन उपलब्ध करा दी गयी थी. लेकिन, परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. इसके कारण उनके घर पहुंचने के बाद कार्रवाई की गयी है. इस मौके पर ग्रामीण सह पूर्व पंसस मिथिलेश शर्मा भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
