विदेशी शराब के साथ औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष अभियान चलाकर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के रहने वाले सतीश कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक के पास से चार बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि झारखंड से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है. रेल थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >