वजीरगंज में आधी रात बाद छत गिरने से चार घायल

वजीरगंज प्रखंड की कुर्किहार पंचायत स्थित एकता ग्राम महादलित टोले में हुआ हादसा

वजीरगंज (गया). वजीरगंज प्रखंड की कुर्किहार पंचायत स्थित एकता ग्राम महादलित टोला में सोमवार की रात करीब तीन बजे अचानक पूरे कमरे का छत छड़ का निचला हिस्सा अचानक नीचे गिर पड़ा. इससे कमरे में खाट एवं जमीन पर सोये दंपती व बच्चे घायल हो गये. मंगलवार की अहले सुबह में इस घटना से पूरे परिवार में अफरातफरी मच गयी. कुर्किहार टोला एकता ग्राम निवासी विनेशर मांझी ने बताया कि मेरी बहू अपने दो बच्चों के साथ हर दिन की तरह सोमवार की रात खाना खाकर खाट पर सोयी थी, जबकि उसी कमरे में मेरे पुत्र उदय कुमार भी जमीन पर बिछावन बिछा कर सोया था. सभी गहरी नींद ले रहे थे. शाम से ही तेज हवा के साथ बरसात हो रही थी. रात भर बूंदा बांदी बरसात हो रही थी. इसी क्रम में छत गिरने से दो बच्चे सहित चार लोग घायल हो गये. इस घटना में सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में किए जाने के बाद बेहतर ईलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, अचानक छत का प्लास्टर गिरने से परिवार के लोग सकते में आ गये. इससे बच्चे भी घायल हो गये. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. डॉक्टर ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं. वजीरगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >