परैया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने अपने 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को परैयाखुर्द में पारंपरिक उत्साह और विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया. नवरात्र की नवमी तिथि पर हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्र हुए और राष्ट्र व समाज की सेवा का दृढ़ संकल्प लिया. कार्यक्रम में संघ के सौ वर्षों की यात्रा वृतांत को साझा किया गया और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला गया. भाजपा नेता डॉ अनुज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए सदैव कार्य करता है और प्राकृतिक आपदाओं में निष्ठा व सेवाभाव के साथ योगदान देता है. आयोजन में संघ गया जिला सह कार्यवाहक ओम प्रकाश त्रिवेदी, प्रांत बौद्धिक अधिकारी प्रो विकल सिंह, खंड कार्यवाह दीपक कुमार, सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक निर्मल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, राहुल रंजन उर्फ टुटु सिंह, स्वयंसेवक सुजीत कुमार, ब्रजेश कुमार, सचिन कुमार, शैलेंद्र सुमन, नेता सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और विमलेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
