इमामगंज. प्रखंड के बसुरा गांव की रहनेवाली एक युवती की हरियाणा के पानीपत में सांप के काटने से मौत हो गयी. शव परिजनों ने बसुरा गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया. इस संबंध में शिक्षा सेवक के प्रखंड अध्यक्ष नरेश रजक ने बताया कि बसुरा गांव के रहनेवाले दुर्गा राम अपने परिवार के साथ पानीपत के एक मुर्गी फार्म में दैनिक मजदूरी का काम किया करते थे. इसी बीच रात्रि समय में जहरीले सांप ने 14 वर्षीय सोनम कुमारी को काट लिया. सांप के काटने के बाद युवती मूर्छित हो गयी. परिजन अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराते हुए प्रशासन ने परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव को अपने घर बसुरा लाकर अंतिम संस्कार कर दिया. इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
