विश्व शांति के लिए कई देशों के भिक्षुओं ने की पूजा-अर्चना

थाइलैंड व भारत की संस्था ने संयुक्त रूप से आयोजित किया कार्यक्रम माया सरोवर से महाबोधि मंदिर तक निकाली गयी शोभायात्रा नेपाल के 70 श्रद्धालुओं ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा बोधगया : विश्व शांति व मानवता के कल्याण के उद्देश्य से मंगलवार को महाबोधि मंदिर परिसर में 10 से ज्यादा देशों के बौद्ध भिक्षु […]

थाइलैंड व भारत की संस्था ने संयुक्त रूप से आयोजित किया कार्यक्रम

माया सरोवर से महाबोधि मंदिर तक निकाली गयी शोभायात्रा
नेपाल के 70 श्रद्धालुओं ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा
बोधगया : विश्व शांति व मानवता के कल्याण के उद्देश्य से मंगलवार को महाबोधि मंदिर परिसर में 10 से ज्यादा देशों के बौद्ध भिक्षु व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल से आये 70 श्रद्धालुओं ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली व पंचशील का पालन करने का संकल्प लिया. महाबोधि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना व विश्व शांति की प्रार्थना से पहले माया सरोवर से महाबोधि मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें विभिन्न देशों के श्रद्धालु व भिक्षु पारंपरिक पोशाक में शामिल हुए.
आयोजन के बारे में हॉली शोल यशयान संस्था(बिहार) की अध्यक्ष डॉ नीलम ने बताया कि थाईलैंड की संस्था हॉली शोल यशयान व भारत में कार्यरत होली शोल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति व मानवता के कल्याणार्थ आयोजित चैंटिंग में थाइलैंड, म्यांमार, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, लाओस, भारत, नेपाल व अन्य देशों के करीब एक हजार श्रद्धालु और भिक्षु शामिल हो रहे हैं. इसमें शामिल सभी श्रद्धालु सुबह, दोपहर व शाम को बुद्धं शरणं गच्छामी का पाठ करेंगे व विश्व शांति की कामना करेंगे. यह लोगों को कुछ पल के लिए आनंद पहुंचाने के लिए भी आयोजित की गयी है. महाबोधि मंदिर परिसर में दिन भर चले इस आयोजन से मंदिर परिसर मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा. पूजा-अर्चना व प्रार्थना सभा का नेतृत्व थाइलैंड के भिक्षु अचान ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >